अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सभी पात्र कृषकों के किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनाए जाने अनिवार्य है। शासन ने सभी बैंकों को पात्र किसानों के प्रार्थना पत्र मिलने के 14 दिन के भीतर केसीसी जारी करने के निर्देश जारी किए हैं।
मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को केसीसी दिलाने के लिए मिशन मोड में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गांवों में शिविर और कृषक गोष्ठियों के माध्यम से किसानों को जागरूक किया जा रहा है। जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के ऐसे लाभार्थी जिनका केसीसी नहीं बना है। वह किसान अपने से संबंधित बैंकों में संपर्क स्थापित कर भूमि के भूअभिलेख (खाता खतौनी), बोई गई फसलों का विवरण, प्रार्थना पत्र जमा कर केसीसी बनवा लें। जिन लाभार्थियों के किसान क्रेडिट कार्ड पूर्व में बने हैं। वह इसकी लिमिट बढ़ा सकते हैं। निष्क्रिय केसीसी को फिर से संचालित करते हुए नई ऋण सीमा निर्धारित की जाएगी। पीएम किसान योजना के लाभार्थी निकटस्थ कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से भी अपनी भूमि और बोए गई फसल के क्षेत्रफल के विवरण को पोर्टल पर अपलोड कर केसीसी के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।