फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: महिलाओं को पिरूल से बायोमास कोयला बनाना सिखा रही कविता

Tue, 02 Sep 2025 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
महिलाओं को बायोमास कोयला बनाने का प्रशिक्षण देतीं कविता। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पहाड़ में जंगलों के लिए विनाशकारी पिरूल अब लोगों के रोजगार का जरिया बन रहा है। सुनौली निवासी कविता जग्गी पिरूल से तैयार बायोमास कोयला (पैलेट) तैयार कर जिले की महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही हैं। पिरूल एकत्रित कर समूह की महिलाओं की आर्थिकी सुधारने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए भी कार्य कर रही है।
विज्ञापन

जंगल में आग का कारण बनने वाले पिरूल से कविता महिलाओं को बायोमास कोयला बनाने का प्रशिक्षण दे रही हैं। पिरूल से बने इस कोयले में कार्बन डाइऑक्साइड गैस नहीं होती जो शरीर को नुकसान नहीं पहुंचता। कविता पैलेट तैयार कर हर माह एक लाख रुपये तक की कमाई कर रही हैं।
वहीं तीन महिलाओं सहित दो पुरुषों को उन्होंने रोजगार से जोड़ा है। जो दस हजार रुपये महीना कमाते हैं। इसके साथ ही पीरूल इकठ्ठा करने की लिए उन्होंने समूह की महिलाओं को अपने साथ जोड़ा है। जहां उन्हें प्रति दिन के हिसाब से रोजगार उपलब्ध हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें