द्वाराहाट पीजी कॉलेज में खेलकूद की व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीतने वाली कविता को पुरस्कार देते अतिथ?
- फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय पीजी कॉलेज में दो दिनी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन हो गया है। छात्रा वर्ग में कविता तड़ियाल और छात्र वर्ग में दिवाकर सिंह राणा विभिन्न वर्गों में व्यक्तिगत चैंपियन बने। विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।
दूसरे दिन कैरम, शतरंज, बैडमिंटन प्रतियोगिताएं हुईं। बैडमिंटन डबल्स छात्रा वर्ग में दीपिका खत्री दिव्या मेहरा प्रथम, कविता आर्या कोमल नेगी द्वितीय तथा प्रिया बिष्ट कविता नेगी तृतीय रहीं।
कैरम छात्र में सचिन आगरी और विवेक कुमार प्रथम, संदीप आर्या तथा जगदीश चंद्र द्वितीय और हिमांशु आर्या पंकज कुमार तृतीय रहे। शतरंज छात्रा में दिव्या मेहरा प्रथम और आकांक्षा राज द्वितीय रही। छात्र में सौरभ पाठक प्रथम, गौरव किरौला द्वितीय और ललित कुमार तृतीय रहे। मुख्य अतिथि एसडीएम जयवर्धन शर्मा और विशिष्ट अतिथि हिमांशु उपाध्याय तथा मोहन चंद्र तिवारी ने विजेताओं को सम्मानित किया। पूर्व प्राचार्य प्रो. एके जोशी और क्रीड़ा प्रभारी डॉ. भरत जी उपाध्याय ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। वहां पर प्रो. नाजिश खान, प्रो. संजीव सक्सेना, डॉ. उपासना शर्मा, डॉ. अंजुम अली, डॉ. बिपिन सुयाल, डॉ दर्शन सिंह कंबोज, चंद्रा, ममता भट्ट आदि थे। संचालन डॉ. शैलेंद्र कुमार ने किया।