फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौसानी बैजनाथ मोटर मार्ग का 16 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। कौसानी-बैजनाथ मोटर मार्ग बदहाल है। इसकी हालत सुधारने के लिए 16 करोड़ रुपये मिले हैं। इसे सुधारने का जिम्मा वुडहिल इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी को मिल रहा है।
विज्ञापन

कौसानी-बैजनाथ मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए केंद्रीय सड़क निधि से दो साल पहले राज्य सरकार को 16 करोड़ रुपये मिले थे। तब सांसद अजय टम्टा ने इसका शिलान्यास किया था। इसके बावजूद लोनिवि प्रांतीय खंड सुधारीकरण नहीं करवा सका था। सड़क किनारे हुआ अतिक्रमण भी इसमें बाधक माना गया। अब निर्माण कंपनी वुडहिल मोटर मार्ग का सुधारीकरण करने वाली है। इसके लिए विभागीय बांड प्रक्रिया पूरी की जा रही है। विधायक चंदन राम दास, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने सड़क निर्माण एजेंसी से निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने को कहा है।
कौसानी-बैजनाथ मोटर मार्ग में अतिक्रमण करने वालों को खिलाफ विभाग कड़ी कार्रवाई करेगी। एसडीएम और लोनिवि संयुक्त रूप से अतिक्रमण स्थलों को चिह्नित करें। इससे बेहतर है कि अतिक्रमणकारी खुद अतिक्रमण हटा ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रंजना राजगुरु, डीएम, बागेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें