फोटो - 26 एएलएम 38- तल्ली तल्ली मिरर्ई निवासी इंद्र सिंह राणा को श्रृद्धांजलि देते ग्रामीण। संव
अल्मोड़ा। कारगिल विजय दिवस पर रेडक्रॉस समिति और साई निष्काम सेवा समिति ने बाटा चौक पर कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों की याद में देशभक्ति के गीत गाए। उन्होंने मोमबत्ती जलाकर देश के वीरों को श्रद्धांजलि दी। वहां रेडक्रॉस समिति के अध्यक्ष मनोज संनवाल, साई निष्काम सेवा समिति के अध्यक्ष गिरीश धवन, आनंद सिंह बगड़वाल, जेसी दुर्गापाल, चंद्रमणि भट्ट, मोहन चंद्र कांडपाल आदि रहे।
कारगिल विजय दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाया
ताड़ीखेत (अल्मोड़ा)। जीआईसी नौगांव में कारगिल विजय दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। वहां आयोजित निबंध प्रतियोगिता में कोमल कंवाल पहले, कोमल कांडपाल दूसरे, मनीषा मेहरा तीसरे स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर शिक्षक ललित चंद्र पाठक, दीप चंद्र, प्रदीप वर्मा, जितेंद्र सिंह बिष्ट, हेमलता बोरा, गीतांजलि तिवारी, संजू कार्की आदि रहे।
शहीद के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। तल्ली तल्ली मिरर्ई निवासी कारगिल शहीद इंद्र सिंह राणा की स्मृति में उनके स्मारक पर पुष्प अर्पित किए गए। मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर ब्लाॅक प्रमुख दीपक किरौला, ग्राम प्रधान नारायण सिंह रावत, नरेश जोशी, भीम देव, हरीश सिंह आदि रहे।