फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहादत दिवस पर याद आए करगिल शहीद इंद्र सिंह राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। कारगिल युद्ध में शहीद हुए तल्ली मिरई निवासी शहीद इंद्र सिंह राणा की शहादत दिवस पर उन्हें याद किया गया। उनके स्मारक पर फूल और मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा ने शहीद राणा की बहादुरी के बारे में बताया। कहा कि जांबाज सैनिकों की बदौलत ही पूरा भारत चैन की सांस ले रहा है। पूर्व प्रमुख राजेंद्र किरौला ने स्मारक पार्क में फर्श और टाइल्स बिछाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने तल्ली मिरई स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शहीदों को याद किया। उन्होंने 1999 में कारगिल में दुश्मन सेना का कब्जा और हाल ही में लद्दाख में चीनी घुसपैठ के लिए भाजपा सरकारों को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि केंद्र सरकार पहले ही सजग रहती तो लद्दाख में 20 सैनिक शहीद नहीं होते।
कहा कि इसके बाद भी प्रधानमंत्री किसी भी घुसपैठ से इंकार करते रहे। पूर्व प्रमुख राजेंद्र किरौला ने पार्क में फर्श और टाइल्स बिछाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पर ललित बिष्ट, नगर अध्यक्ष कमल शाह, हेम मठपाल, ललित भंडारी, ब्लाक अध्यक्ष दिगंबर बिष्ट, कमल साह, रेणु टम्टा, ललित भंडारी, राकेश किरौला आदि मौजूद रहे। बता दें कि तल्ली मिरई निवासी जांबाज इंद्र सिंह राणा तीन अगस्त 1999 को शहीद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें