रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत निवासी करन बुधानी ने देहरादून स्थित ऑफिसर्स क्लब यमुना कॉलोनी में 19-20 जुलाई को आयोजित उत्तराखंड स्टेट स्ट्रांग मैन चैंपियनशिप 2025 में प्रथम स्थान हासिल किया है।
इंडियन पावरलिफ्टिंग फेडरेशन एवं इंडियन स्ट्रांग मैन स्पोर्ट्स फेडरेशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में करन ने लांग प्रेस में 30 सेकेंड में नौ रेप्स, सिंगल आर्म डंबल प्रेस में 36 सेकेंड में 12 रेप्स और योक वॉक कैरी में 160 किलो वजन के साथ 50 मीटर की दूरी 30 सेकेंड में पूरी कर शानदार प्रदर्शन किया। गनियाद्योली निवासी आनंद बल्लभ बुधानी और गीता के पुत्र करन पूर्व में भी अपने प्रशिक्षक अक्षु नवानी के मार्गदर्शन में कई खिताब जीत चुके हैं। संवाद