फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने की ललित फर्स्वाण के पक्ष में मतदान की अपील 

Mon, 30 Jan 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कांडा (बागेश्वर)। 
विज्ञापन
कांडा में सीएम की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार को कांडा क्षेत्र के खातीगांव में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। कहा कि कांग्रेस दोबारा सत्ता में आई तो हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। 2020 तक प्रदेश का कोई भी व्यक्ति गरीब नहीं रहेगा। इससे युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे। कपकोट विधान सभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ललित फर्स्वाण के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने अपने ढाई साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग का ध्यान रखा है। कहा कि यातायात व्यवस्था का लाभ गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए प्रदेश में 1345 सड़कों के निर्माण का कार्य किया है। हर गांव तक सड़क पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वे सत्ता में आए उस समय 1.74 लाख लोगों को पेंशन मिलती थी। अब 7.25 लाख लोग पेंशन सुविधा से लाभान्वित हो रहे हैं। पहाड़ की परंपरागत फसलों को बचाने के लिए किसानों के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि जो कार्य रुके हैं, उन्हें जनता के सहयोग से दोबारा सत्ता में आकर पूरा किया जाएगा। प्रदेश का चहुमुखी विकास उनका लक्ष्य है। उन्होंने कपकोट सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ललित फर्स्वाण की सराहना करते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर उनके हाथ मजबूत करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ललित अपने क्षेत्र में सर्वाधिक विकास कार्य कर नंबर वन विधायक रहे हैं।
विज्ञापन


जनता उन्हें दोबारा विधायक चुनेगी तो क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी। इस दौरान विधायक ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, राजेंद्र टंगड़िया, भुवन पाठक, नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, उमेश जोशी, बागेश्वर के कांग्रेस प्रत्याशी बालकृष्ण, संतोष उप्रेती, गोपा धपोला, गोपाल राम, आलम सिंह, कृपाल सिंह आदि थे। 

कांडा (बागेश्वर)। कांडा के खातीगांव में आयोजित चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री हरीश रावत डेढ़ घंटे की देरी से पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर अपराह्न 3:15 बजे खातीगांव के खेत में बनाए गए अस्थायी हेलीपैड पर उतरा। मंच पर कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। करीब आधे घंटे तक चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद सीएम बेड़ीनाग के लिए रवाना हुए। कांग्रेस की चुनावी जनसभा में कांडा क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें