फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एकमात्र स्थायी चिकित्सक के भरोसे संचालित हो रहा कांडा अस्पताल

Tue, 28 Oct 2025 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट विधानसभा क्षेत्र का कांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमात्र स्थायी चिकित्सक के भरोसे संचालित हो रहा है। सीएचसी में डॉक्टरों की कमी को देखते हुए तीन बांडधारी चिकित्सकों को तैनात किया गया है। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी को सीएमओ कार्यालय में अटैच किया गया है। चिकित्सकों की कमी से सीएचसी में उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से करीब 40 हजार की आबादी वाले कांडा-कमस्यार क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल के साथ अल्मोड़ा या हल्द्वानी पर निर्भर रहना पड़ता है। वर्ष 2007 के परिसीमन से पहले कांडा पृथक विधानसभा क्षेत्र था। कांडा तहसील की सीमाएं पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट और बेरीनाग तहसील से लगी हुई हैं। इलाज के लिए कांडा के लोगों के साथ ही पिथौरागढ़ के सीमावर्ती इलाके के लोगों का भी दबाव कांडा सीएचसी पर रहता है। वर्तमान में सीएचसी में डॉ. दिवाकर पांडेय एकमात्र स्थायी चिकित्सक के रूप में सेवा दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त इमरजेंसी के संचालन के लिए अस्पताल में बांडधारी चिकित्सक डॉ. कविता पांगती, डॉ. तरन्नुम, डॉ. कविता पांगती को संविदा पर तैनात किया गया है। केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी को लंबे समय से सीएमओ कार्यालय में अटैच किया गया है। अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त होने से क्षेत्र की गर्भवतियों को प्रसव के लिए केंद्र से 25 किमी दूर जिला अस्पताल पर निर्भर रहना पड़ता है।

सप्ताह में केवल शुक्रवार को होते हैं अल्ट्रासाउंड
सीएचसी कांडा में अल्ट्रासाउंड मशीन तो है लेकिन रेडियोलॉजिस्ट की कमी होने से सप्ताह में केवल शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड होते हैं। जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कुमार अमित गर्भवतियों और अन्य मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच करते हैं। अन्य दिनों में मरीजों और गर्भवतियों को अल्ट्रासाउंड के लिए जिला अस्पताल जाना पड़ता है। उनके अवकाश पर जाने से सेवा ठप पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें