अल्मोड़ा में मैत्री कैरम प्रतियोगिता में विजेता को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि व अन्य
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। श्रीलक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब आयोजित मैत्री कैरम प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कंचन बिष्ट और विजय चौहान की टीम ने 29-20 से जीता। मनोज साह और भारत बिष्ट की टीम उप विजेता रही।
मुख्य अतिथि संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी थे। कोषाध्यक्ष ललित मोहन साह, त्रिभुवन गिरी महाराज ने भी इस मौके पर विचार रखे। कार्यक्रम के संयोजक विनीत बिष्ट ने सभी खिलाड़ियों, सहयोगियों का आभार जताया। निर्णायक धीरज शाह, यश साह थे। स्कोरर पारस वर्मा थे। यहां पूर्व छात्र महासंघ उपाध्यक्ष दीपक वर्मा, रोहित साह, प्रशांत वर्मा, अजय बिष्ट, शरद कन्नोजिया, दीपांशु साह, राजा पांडेय मौजूद थे।