फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्ट के हवाले चल रहा कनारीछीना का अस्पताल

विज्ञापन
जर्जर हालत में कनारीछीना का अस्पताल। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कनारीछीना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से डॉक्टर की नियुक्ति नहीं हो पाई है। अस्पताल एकमात्र फार्मासिस्ट और वार्ड ब्वॉय के सहारे चल रहा है। अस्पताल के पास अब तक अपना भवन नहीं है। डॉक्टर के अभाव में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र में बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

रीठागाड़ी दगड़ियो संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि करीब 60 साल पहले कनारीछीना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ हुआ था। अब अस्पताल की हालत जर्जर बनी हुई है। किराए के भवन में संचालित अस्पताल में मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। अस्पताल में कई सालों से डॉक्टर नियुक्त नहीं है, जिससे मरीजों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
अस्पताल में रीमा, पतलचौरा, कुनखेत, नौगांव, जमराड़ी, बुगा, बिलवालगां आदि गांवों से मरीज उपचार के लिए आते हैं, लेकिन डॉक्टर के अभाव में उन्हें कई किमी दूर धौलछीना या फिर जिला मुख्यालय के अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि वहीं दूसरी ओर अस्पताल को ठेकेदारों और विभागीय अधिकारियों की मिली भगत से कनारीछीना से चार किमी दूर नौगांव स्थानांतरित किया जा रहा है। 2018 में ग्रामीण चक्काजाम भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

अस्पताल के डॉक्टर पिछले दो साल से धौलछीना स्वास्थ्य केंद्र में संबद्ध हैं। अस्पताल का अपना भवन नहीं है, भवन निर्माण के लिए कार्य किए जा रहे हैं। जल्द ही डॉक्टर की तैनाती होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-डॉ. बीबी जोशी, प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएचसी धौलादेवी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें