फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतौरा की कमला को मिला ‘वनाग्नि रक्षक’ सम्मान

Thu, 02 Jun 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
कमला कैड़ा सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। वनों को आग से बचाने के लिए लंबे समय से कार्य कर रहीं वन पंचायत विकास समिति की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और भतौरा महिला किसान पौधालय की अध्यक्ष कमला कैड़ा को ‘सच्चा वनाग्नि रक्षक’ सम्मान मिला है। प्रमुख वन संरक्षक राजेंद्र कुमार ने उन्हें इस सम्मान से नवाजा है। कमला महिला मंगल दल के सहयोग से पिछले 17 सालों से गांव से लगे आधा दर्जन जंगलों की आग से सुरक्षा कर रही हैं। इनमें से अधिकांश मिश्रित वनों की श्रेणी में आते हैं। सम्मान स्वरूप उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया गया है।
विज्ञापन


द्वाराहाट तहसील के अंतर्गत भतौरा वन पंचायत से लगे दूनागिरि, भटकोट, पांडवखोली, पिनाथ, ऐड़ाद्यो, छिद्दू के जंगल सघन मिश्रित वन हैं। इन वनों में जड़ी-बूटियां भी पाई जाती हैं। कमला कैड़ा भतौरा गांव की पूर्व सरपंच भी हैं। उन्होंने महिला मंगल दल के सहयोग से महिलाओं की टीम बनाई है और पिछले 17 सालों से इन वनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाई है। सघन वन क्षेत्र में कहीं भी आग की घटनाएं हुई तो इसे बुझाने के लिए महिलाएं प्राथमिकता के साथ पहुंच जाती हैं।

महिलाओं के प्रयासों से ही यह वन आग से बचे हैं। इस पंचायत में वन संवर्धन के कार्य चल रहे हैं। भतौरा गांव में महिला किसान पौधालय की स्थापना भी की गई है। इधर वनाग्नि सुरक्षा जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए देहरादून में प्रमुख वन संरक्षक राजेंद्र कुमार ने कमला कैड़ा को प्रशस्ति पत्र देकर सच्चा वनाग्नि रक्षक सम्मान से नवाजा है। सम्मान प्राप्त कर लौटी कमला ने बताया कि वनों को आग से बचाने के लिए शीघ्र ही क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें