फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालू सैय्यद बाबा की मजार पर सामूहिक चादर चढ़ाने को उमड़ा हुजूम

Fri, 19 May 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। 
विज्ञापन
बाबा की मजार पर चादर चढ़ाने जाते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
उर्स समारोह की दूसरी रात कव्वालियों की धूम मची रही। रामपुर और नैनीताल से पहुंचे कव्वालों की टीमों ने अली मौला, अली मौला सहित हजरत कालू सैय्यद बाबा की शान में ऐसी कव्वालियां पेश कीं, कि लोग झूमने पर विवश हो गए। इससे पहले देर शाम क्षेत्रवासियों की तरफ से बाबा की मजार पर सामूहिक रूप से चादर चढ़ाई गई। गुलजार मंजिल से कव्वालियां गाते हुए लोग चादर मजार तक लाए।
विज्ञापन

बाबा की मजार पर मत्था टेकने के लिए सैकड़ों लोग उमड़ पड़े। गुलजार मंजिल से गाजे बाजे के साथ सामूहिक चादर लाई गई। इस अवसर पर विधायक करन माहरा सहित तमाम नागरिक मौजूद थे। बाबा की जयकारे के साथ लोग चादर लेकर मजार पहुंचे। इसके बाद शुरू हुआ कव्वालियों का दौर। नैनीताल से अब्दुल अजीज पगड़ीबंद और रामपुर से पहुंची गुलफाम सावरी की टीमों ने कव्वालियों के माध्यम से समां बांध दिया। सूफियाना अंदाज में कव्वाली गायन का दौर देर रात तक जारी रहा। इससे पहले बाबा की मजार पर चादर चढ़ाने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मेले में बाहर से आए दुकानदारों ने तमाम तरह की दुकानें सजाई हैं। झूला चरखे को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। खादिम मो. मोहसिन ने समारोह को सफल बनाने की अपील की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें