धौलछीना के गंगनाथ मंदिर में मूर्ति स्थापना के अवसर पर कलश यात्रा निकालती महिलाएं
- फोटो : ALMORA
धौलछीना (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत जमराड़ी के प्राचीन गंगनाथ मंदिर में शनिवार को मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पहले गांव की महिलाओं ने कलश यात्रा भी निकाली। सामाजिक कार्यकर्ता बसंत नेगी ने बताया कि गंगनाथ जी और भाना बामणी की मूर्ति स्थापित की गई। प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। वहां पर धीरज सिंह नेगी, गोसाई सिंह, बसंत नेगी, भगवान सिंह नेगी, ग्राम प्रधान भावना देवी, शेर सिंह, आनंद सिंह, मोहन सिंह आदि थे।