फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद रवाना हुआ कैलाश मानसरोवर यात्री दल

Thu, 19 Jul 2018 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
धौलछीना में कैलाश मानसरोवर यात्री दल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 चार दिन से अल्मोड़ा में रुका कैलाश मानसरोवर यात्रियों का नौवां दल बृहस्पतिवार को अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गया। धौलछीना पहुंचने के बाद दल को चौकोड़ी भेजा गया।  जहां रात्रि विश्राम के बाद यात्री अगले दिन मौसम साफ होने पर पिथौरागढ़ को प्रस्थान करेंगे। नौवे यात्री दल में 42 पुरुष और 12 महिलाओं समेत 54 यात्री शामिल हैं।  

विज्ञापन


 कैलाश यात्रियों का दल दोपहर बाद धौलछीना पहुंचा। जहां व्यापार मंडल सदस्यों ने यात्रियों का स्वागत किया। दिन का भोजन करने के बाद यात्री भोलेनाथ के जयकारे के साथ अगले पड़ाव को रवाना हुए। दल में सर्वाधिक 14 यात्री गुजरात से हैं। गुजरात निवासी कीर्ति कुमार (67) और चंद्रकांत (67) सबसे उम्रदराज यात्री है। वहीं जबलपुर मध्यप्रदेश निवासी सुरभि (20) सबसे कम उम्र की यात्री हैं। यात्रा दल में पांच दंपति भी शामिल हैं इनमें से इंदुमाला राठी और राजकुमार राठी निवासी राजस्थान पांचवीं बार यात्रा पर जा रहे हैं।

वहीं भाविक जोशी और भावना जोशी निवासी गुजरात दूसरी बार यात्रा कर रहे हैं। दल के लाइजन अफसर 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार के कमांडेंट राजेश लाल शर्मा ने बताया कि चार दिनों से अल्मोड़ा के आसपास शीतला देवी, डोलीडाना, चितई, कटारमल, कसार देवी, स्याही देवी आदि स्थलों का भ्रमण किया। दल में दूसरे लाइजन अफसर के रूप मेें आकाशवाणी दिल्ली के डायरेक्टर रमेश नेगी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें