फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर यात्रियों का दल अगले पड़ाव को रवाना

Sat, 07 Jul 2018 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा से रवाना होता कैलाश मानसरोवर यात्रियों का दल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 कैलाश मानसरोवर यात्रियों का 57 सदस्यीय सातवां दल शनिवार को अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ के लिए रवाना हो गया है। यात्री दल में 14 महिलाएं भी शामिल हैं। केएमवीएन के टीआरसी से शनिवार सुबह यात्री दल को अगले पड़ाव के लिए रवाना किया गया। दल में एलओ विनोद कुमार अग्रवाल, राजीव कुमार के अलावा 57 यात्रियों में सबसे अधिक 12 गुजरात, 10 राजस्थान के यात्री शामिल हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, यूपी, दिल्ली, कर्नाटक, झारखंड, बिहार, हरियाणा, केरल, मध्य प्रदेश, हिमाचल और तमिलनाडु के यात्री भी शामिल हैं। कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए यात्रियों में भारी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान यात्रियों ने भोले के जयकारे भी लगाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें