फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई के दौरान महिला के मुंह में गिरा विषाक्त पदार्थ, अस्पताल भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। घर में काम करते वक्त राजपुरा निवासी एक महिला के मुंह में विषाक्त पदार्थ चला गया। जिससे महिला बेहोश हो गई। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत स्थिर है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार रात राजपुरा निवासी 50 वर्षीय महिला पुष्पा देवी पत्नी देवेंद्र प्रसाद घर में सफाई कर रही थी। इसी दौरान कमरे की दीवार में रखा विषाक्त पदार्थ उनके मुंह में जा गिरा। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर महिला के परिजनों से जानकारी ली। फिलहाल महिला अर्द्ध चेतना की स्थिति में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें