फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल धारचूला रवाना

Tue, 13 Jun 2017 11:01 PM IST
अल्मोड़ा़,अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर यात्री - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल मंगलवार सुबह 5.30 बजे होली डे होम अल्मोड़ा से धारचूला के लिए रवाना हो गया। दल में 16 महिलाएं और 39 पुरुष समेत 55 यात्री शामिल हैं। इससे पहले यात्री दल का सोमवार सायं अल्मोड़ा पहुंचने पर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। 
विज्ञापन

दल के लाइजनिंग आफिसर चंद्रमौली कुमार टी शर्मा ने बताया कि यात्री दल में सबसे अधिक उम्र के हरियाणा के आजाद सिंह ओहल (67), और सबसे कम उम्र के राजस्थान निवासी भास्कर शर्मा (18) हैं।

केएमवीएन ने यात्रियों के लिए कुमाऊंनी व्यंजन भी परोसे और अल्मोड़ा की प्रसिद्ध बाल मिठाई खिलाई। इस मौके पर यात्री दल के गाइड कुमाऊं मंडल विकास निगम के भुवन कांडपाल, होली डे होम की प्रबंधक शीला साह, योगेश गर्ब्याल, प्रकाश उनियाल, शशि उनियाल, अर्जुन सिंह, नरेश कुमार, सोबन राम आदि मौजूद थे। इधर कैलाश मानसरोवर यात्रियों के धौलछीना पहुंचने पर स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन


हिल व्यू रेस्टोरेंट में नाश्ता करने के बाद यात्री अगले पड़ाव धारचूला को रवाना हुए। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष दरबान सिंह, महासचिव चंदन माहरा, प्रकाश वर्मा, महेंद्र सिंह, डा. रोहित रखोलिया, श्रीकृष्ण उप्रेती, हिल व्यू के प्रबंधक प्रशांत रावत आदि ने उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें