फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला जत्था धारचूला रवाना

Fri, 14 Jun 2019 12:27 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा से अगले पड़ाव के लिए रवाना होता कैलाश मानसरोवर यात्रियों का दल। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
 कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला जत्था बृहस्पतिवार सुबह बम-बम भोले के जयकारे के साथ अगले पड़ाव धारचूला को रवाना हो गया। बुधवार रात करीब दस बजे यात्री दल अल्मोड़ा हालीडे होम पहुंचा, जहां यात्रियों का पारंपरिक रूप से भव्य स्वागत किया गया। यात्री दल में 49 पुरुष और नौ महिलाएं शामिल हैं। सबसे अधिक 15 लोग गुजरात से शामिल हैं। इसके अलावा यूपी, चंडीगढ़, हिमाचल, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल के अलावा उत्तराखंड से भी यात्री शामिल हैं।
विज्ञापन

 
हालीडे होम प्रबंधक शीला साह ने बताया कि लाइजनिंग ऑफिसर अजय कुमार मैत्री और अखिलेश सिंह रावत के नेतृत्व में कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला जत्था बुधवार रात दस बजे पहुंचा। दल में सबसे अधिक 68 साल के दिल्ली निवासी मुरलीधर हैं। जबकि सबसे कम उम्र 21 साल के गुजरात से अजय सैनी शामिल हैं। दल में उत्तराखंड के पांच यात्री भी शामिल हैं। यात्रियों के अल्मोड़ा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर सभी कैलाश मानसरोवर यात्रियों को बुरांश का जूस पिलाया गया। भोजन के बाद सभी को यहां की प्रसिद्ध बाल मिठाई भी दी गई। रात्रि विश्राम के बाद बृहस्पतिवार सुबह छह बजे कैलाश मानसरोवर के यात्री अगले पड़ाव धारचूला को रवाना हो गए। इससे पहले यात्रियों ने प्राकृतिक नजारों के साथ सेल्फी भी ली। वाया सेराघाट होते हुए यात्री दल कुछ देर के लिए धौलछीना में भी रुका और नाश्ता किया। जहां स्थानीय व्यापारियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी यात्रा दल का स्वागत किया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें