फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी और वॉलीबाल प्रतियोगिता बीए की टीम ने जीती

Sun, 17 Mar 2019 01:11 AM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में अंतर संकाय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ी को पुरस्कृत करते डीएसडब्ल्यू प्रो. पीएस बिष्ट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एसएसजे परिसर अल्मोड़ा की अंतर संकाय कबड्डी और वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल बीए की टीम ने जीता।
विज्ञापन


कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच एमकॉम और बीए की टीम के मध्य हुआ। जिसमें बीए ने एमकाम की टीम को 44-33 अंक से पराजित किया। रेफरी प्रदीप जोशी, डॉ. प्रेम प्रकाश, गीतांजलि जोशी, पूजा मेहरा थीं। मुख्य अतिथि अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. पीएस बिष्ट ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन


वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बीए ने बीकॉम की टीम को 25-18, 22-25, 15-11 से हराया। रेफरी श्याम भट्ट, दीपक कुमार, दीपक दानू, कमल बिष्ट, जितेंद्र थे। जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा ने  विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इधर क्रिकेट प्रतियोगिता भी जारी है। ळनिवार को खेले गए पहले मैच में बल्लेबाजी करने उतरी बीकॉम की टीम ने 68 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कूर्मांचल हॉस्टल की टीम ने पांच विकेट खोकर 69 रन बनाकर मैच जीत लिया। दूसरे मैच में बल्लेबाजी करने उतरी बीएए की टीम ने निर्धारित ओवरों में 66 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एमए की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर मैच जीत लिया। तीसरे मैच में बल्लेबाजी करने उतरी बीए की टीम ने 96 रन बनाए। बीएफए की टीम 31 रन पर सिमट गई। बीए की टीम ने 65 रन से मैच जीत लिया। अंपायर शुभम, अर्जुन, लोकेश, मानस पांडे, तरुण, कमल, मोहन भट्ट, अमन रावत, लक्ष्मण थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें