फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत क्षेत्र में तेंदुए का आतंक, झलोड़ी में बाइक सवार पर झपटा

विज्ञापन
तेंदुए के हमले में घायल पांव दिखाता युवक। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेंदुआ झलोड़ी गांव में बाइक सवार पर झपट पड़ा और पांव में नाखून के निशान बना दिए। तेंदुए के हमले को देख दोनों बाइक सवार बुरी तरह से घबरा गए। घायल को किसी तरह से अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इसी मार्ग से होकर स्कूल के बच्चे भी जा रहे थे। यदि तेंदुआ बाइक सवार पर नहीं झपटता तो बच्चों की जान पर बन आती। ग्रामीणों में तेंदुए के आतंक को लेकर भारी आक्रोश है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग उठाई है।
बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे अम्याड़ी निवासी राजा आर्य अपने एक साथी के साथ बाइक से रानीखेत बाजार आ रहे थे। राजा बाइक में पीछे बैठा था। झलोड़ी पुल के पास घात लगाए बैठे तेंदुए ने राजा पर हमला बोल दिया। राजा ने बताया कि वे लोग सड़क पर बाइक थे, जंगल की तरफ से अचानक तेंदुआ सड़क पर आया और उसने उनका पांव पर गहरे निशान गड़ा दिए और भाग गया।
विज्ञापन

तेंदुए ने कुछ दिन पूर्व ही सिंगोली गांव में एक पूर्व सैनिक पर हमला बोलकर बुरी तरह घायल कर दिया था। झलोड़ी में हुई इस घटना से लोग दहशत में हैं। सुबह हमले के वक्त इसी मार्ग से होकर स्कूली बच्चे भी गुजर रहे थे।
कारचूली के सामाजिक कार्यकर्ता कुबेर सिंह ने कहा कि पूरे इलाके में तेंदुए ने दहशत मचाई है। कई जानवरों को वह निवाला बना चुका है। अब बच्चों पर भी खतरा हो गया है। वन विभाग की टीम को वहां नियमित गश्त करनी चाहिए और पिंजरा लगाकर तेंदुए को कैद करना चाहिए। घायल युवक को बाद राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां से उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
-झलोड़ी में हुई घटना के बाद वन विभाग की टीम अभी भी मौके पर ही है, वहां गश्त चल रही है। इस बीच टीम सिंगोली गांव में थी। ग्रामीणों की मांग पर वहां पिंजरा लगाने की कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है।-हरीश टम्टा, रेंजर, रानीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें