अभी भी शामिल नहीं है। पांच सौ के नोट के लिए लोगों को अभी हफ्ता दस दिन का और इंतजार करना पड़ेगा। विवाह के लिए ढाई लाख निकालने के लिए पैन कार्ड, विवाह कार्ड, केवाईसी फार्म देने के साथ ही खर्चे का अनुमानित ब्यौरा भी बैंक को देना होगा।
नार्थ इंडिया कानपुर के आरबीआई से बुधवार को एसबीआई की रानीखेत, बागेश्वर, कर्णप्रयाग, जोशीमठ और गोपेश्वर शाखाओं में करीब दो सौ करोड़ रुपया पहुंच चुका है। नोट बंदी के बाद से नए नोट में पांच सौ रुपये के नोट का इंतजार कर रही जनता के लिए अभी और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। क्योंकि पांच सौ का नया नोट अभी किसी ब्रांच में नहीं पहुंचा है। जानकारी के मुताबिक इसमें अभी करीब हफ्ता दस दिन का इंतजार और करना पड़ सकता है। एसबीआई की अल्मोड़ा मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक जगदीश कुमार ने बताया कि इन ब्रांचों को पैसा भेज दिया गया है। इधर आरबीआई ने विवाह के लिए बैंक से नकद में मिलने वाले ढाई लाख रुपए का दुरुपयोग होने की आशंका के चलते नए निर्देश जारी किए हैं।
जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। आरबीआई के निर्देश के अनुसार विवाह वाले परिवार आठ नवंबर से पहले जमा धनराशि ही अपने एकाउंट से नकद रूप में विवाह के लिए एक मुश्त निकाल सकेंगे। इसके लिए पैन कार्ड, विवाह कार्ड, केवाईसी फार्म के साथ ही ढाई लाख तक के खर्चे का अनुमानित ब्यौरा भी बैंक को देना होगा। जबकि इससे पहले तक विवाह वाले परिवार कार्ड दिखाकर ढाई लाख तक राशि आसानी से निकाल पा रहे थे। मुख्य प्रबंधक जगदीश कुमार ने बताया कि आरबीआई के नए निर्देश आए हैं। इसके लिए परिवार को ढाई लाख तक की धनराशि देने के लिए अनुमानित खर्चे का बिल भी लगाना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे परिवार चैक, आनलाइन पेमेंट, निफ्ट, आरटीजीएस के जरिए भी भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए वह बैंक जाकर इस संबध में मदद ले सकते हैं।