फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पालिका में शामिल करने के लिए आंदोलनकारियों ने निकाला जुलूस

Sat, 25 Mar 2023 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
रानीखेत नगर में पालिका की मांग को लेकर जुलूस निकालते आंदोलनकारी।
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत कैंट क्षेत्र की सिविल एरिया को नगर पालिका में शामिल करने और छावनी से आजादी की मांग को लेकर अब आंदोलन तेज होने लगा है। गांधी चौक पर धरने के बाद आंदोलनकारियों ने नगर में जुलूस निकाला और सभी नागरिकों से संघर्ष में सहयोग करने की अपील की। कहा कि छावनी से आजादी पाने के लिए सभी को एकजुट होकर आगे आने की जरूरत है।
विज्ञापन

यहां सिविल एरिया को रानीखेत छावनी से आजाद कर पहले से गठित नगर पालिका में शामिल करने की एक सूत्री मांग पर संयुक्त संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन गांधी चौक में आठवें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर आंदोलन से जुड़े नागरिकों ने नगर के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि नगर पालिका में समायोजित होने के लिए लड़ी जा रही इस निर्णायक लड़ाई में बढ़-चढ़ कर योगदान करना होगा।

धरने के बाद जागरूकता अभियान के तहत आंदोलनकारी नागरिकों ने नगर में जुलूस निकाल कर छावनी परिषद के बहिष्कार के लिए जागरूक किया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने कहा कि कैंट के जटिल कानूनों के चलते सभी छावनी क्षेत्र के लोग परेशान हैं। इसीलिए बार-बार नगर पालिका की मांग की जा रही है। सिविल क्षेत्र को नोटिफाइड भी किया गया है।
विज्ञापन


चिलियानौला नगर पालिका का गठन भी इसी मकसद से किया गया था। कहा कि शीघ्र पालिका में शामिल नहीं किया गया तो आंदोलन तेज होगा। संपूर्ण कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख रचना रावत, नेहा माहरा, जयंत रौतेला, हेमंत माहरा, जगदीश अग्रवाल, दीप भगत, गिरीश भगत, संदीप गोयल, अगस्त लाल शाह, दीपक पंत, कैलाश पांडेय सहित तमाम संगठनों के पदाधिकारी और नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें