फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमर दर्द कर देता है कौसानी का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर/कौसानी। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कौसानी को जोड़ने वाले सोमेश्वर-कौसानी मार्ग में जगह-जगह गड्ढे होने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। मार्ग में आए दिन दुर्घटनाएं होने से यात्री चोटिल होते रहते हैं। गड्ढों पर हिचखोले खाने से लोगों की कमर भी दर्द करने लगती है। बावजूद इसके विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

चनौदा से कौसानी तक 14 किमी मार्ग में जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। लंबे समय बाद भी सड़क में डामर नहीं हुआ है। शासन-प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। चनौदा, जाल धौलाड़, टोटासिलिंग, रिवन्यनियां के अलावा कौसानी बाजार में सड़क का डामर उखड़ा हुआ है। कई स्थानों पर कल्वर्ट अधूरे बनाकर छोड़ दिए गए हैं। इस कारण आसपास के गांवों के लोगों के अलावा बागेश्वर, गरुड़, कौसानी, ग्वालदम, बद्रीनाथ, मुनस्यारी, कर्णप्रयाग आदि इलाकों को जाने वाले पर्यटकों, यात्रियों और स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
सड़क की दशा पिछले काफी समय से नहीं सुधारी जा रही है। गड्ढे होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। वाहन चालकों के साथ ही यात्रियों और पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। - हिमांशु दोसाद, कौसानी।
विज्ञापन

कौसानी प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है, लेकिन विभाग सड़क की दशा नहीं सुधार रहा है। अल्मोड़ा जिले में स्थित कौसानी बाजार की सड़क में गड्ढे बने हुए हैं। बारिश होने पर लोगों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।- दीप पांडे, डौनी नौघर।
सरकार ने पर्यटन मानचित्र में कौसानी को शामिल किया है, लेकिन सड़क की दशा खराब होने से स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को दिक्कतें हो रही हैं। गड्ढों भरी सड़क पर सफर करने से लोगों की कमर दर्द करने लगती है। - भानू नेगी, कौसानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें