फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार से खोखला हो गया उत्तराखंड : जोशी

Wed, 16 Sep 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में भ्रष्टाचार चरम पर होने से उत्तराखंड खोखला हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने एक ब्यूरोक्रेट के दबाव में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा कर महंगाई में और अधिक इजाफा कर दिया है। सरकार के नुमाइंदे हवाई यात्राओं में लाखों रुपये फूंक रहे हैं। दूसरी तरफ जनता पर
विज्ञापन


पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर बोझ डाला जा रहा है।
यहां एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार हर तरीके से महंगाई  कम करने का प्रयास कर रही है, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा कर महंगाई बढ़ा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अपने एक ब्यूरोक्रेट के दबाव में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए।

उन्होंने कहा प्रदेश सरकार यदि राज्य की स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाना चाहती है तो उसे पहले इसका ब्लू प्रिंट देखना चाहिए। एक भी कार्यालय गैरसैंण स्थानांतरित नहीं हुआ है ऐसे में राज्य की स्थायी राजधानी गैरसैंण कब तक बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बार-बार केंद्र पर बजट कम करने का आरोप लगा रही है जो बेबुनियाद है। केंद्र से बजट पहले से अधिक आ रहा है। इस मौके पर उनके साथ भाजपा नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट, जिला मंत्री रवि रौतेला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें