फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के जोशी अध्यक्ष, सनवाल बने सचिव

Sat, 04 Oct 2025 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के अधिवेशन में जिला इकाई का गठन किया गया। अध्यक्ष पद के लिए सीधी टक्कर में एनके जोशी ने बाजी मारी। विपिन सनवाल को निर्विरोध सचिव चुना गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को नगर के एक बैंक्वेट हॉल में महासंघ के प्रांतीय संगठन मंत्री हरीश बसेड़ा की देख रेख में जिला कार्यकारिणी के चुनाव कराए गए। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में 48 अभियंताओं ने मतदान किया। जोशी को 28 जबकि प्रतिद्वंदी राजेंद्र अधिकारी को 20 मत मिले। विजेता पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उन्होंने संगठन की मजबूती और कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिए कार्य करने की बात कही। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुरेश डंगवाल, सचिव दीपक मटियानी, ललित कुमार, देवेंद्र कुमार, ललित कोरंगा, ममता बिष्ट, ज्योति काण्डपाल, सीपी कर्नाटक, गौरव पांडेय, किशोर पंत, विकास सिंह ,दीपक उप्रेती, दिव्या वर्मा, नेहा सिंह, दीपिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें