फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसरोकारों से भी जुड़ी है एसएसबी : आईजी

Mon, 04 May 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ रानीखेत (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
सशस्त्र सीमा बल सीमाओं पर कड़ी चौकसी के साथ ही जनसरोकारों से भी जुड़ा है। बल के अधिकारी और जवान हरसंभव मदद के लिए तैयार हैं। एसएसबी सीमांत मुख्यालय के आईजी श्याम सिंह यहां आशियाना पार्क में पर्यटन सीजन के लिए बैंड वादन कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। पर्यटकों की रुचि यहां बढ़े, इसके लिए सीमांत मुख्यालय पूरा सहयोग करेगी। हम हैं एसएसबी सीमांत मुख्यालय गाने की धुन पर आर्केस्ट्रा शुरू हुआ।
विज्ञापन


एसडीएम एपी बाजपेयी ने भी पर्यटन सीजन के लिए एसएसबी सीमांत मुख्यालय के सहयोग की सराहना की, उन्होंने कहा कि 28 मई से ग्रीष्मोत्सव शुरू हो रहा है, इसके लिए भी बल से सहयोग मांगा जाएगा। सीईओ प्रमोद कुमार सिंह ने भी विश्वास जताया कि एसएसबी की इस पहल से पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा।

इस दौरान कुमाऊंनी, गढ़वाली लोकगीतों समेत फिल्मी गीतों की धुनों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष कैलाश पांडे, जगदीश अग्रवाल सहित एसएसबी सीमांत मुख्यालय के अधिकारी कर्मचारी और संदीक्षा महिला समूह से जुड़ी महिलाएं भी मौजूद थीं।
विज्ञापन


एसएसबी सीमांत मुख्यालय के आईजी श्याम सिंह ने कहा कि नेपाल में भूकंप पीड़ितों के लिए एसएसबी के अधिकारी और जवानों ने एक दिन का वेतन देने का निर्णय लिया है। बल से जुड़ी संदीक्षा महिला समूह की तरफ से खाद्य सामग्री प्रभावितों के लिए दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें