विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते पूर्व विधायक मदन बिष्ट। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जय मां दूनागिरी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल जेएमडी द्वाराहाट की टीम ने जीता। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मदन बिष्ट ने विजेता टीम को 11 हजार रुपये और ट्रॉफी दी। साथ ही उपविजेता टीम को 5100 रुपये दिए। हिमांशु मैन आफ द सीरीज बने।
तिलपाड़ा (पान) में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलपाड़ा ने निर्धारित 15 ओवरों में नौ विकेट खोकर 98 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जेएमडी द्वाराहाट ने विपिन की अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत 12.2 ओवर में दो विकेट खोकर आसानी से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच विपिन, मैन आफ द सीरीज हिमांशु रहे। निर्णायक प्रदीप कुमार व मुकेश कुमार थे। उद्घोषक राजेंद्र कुमार और हिमांशु व स्कोरर ललित मोहन, विशाल और कैलाश रहे।
इससे पूर्व देवेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, जगदीश राय, हरीश चंद्र, प्रधान हरीश भट्ट आदि ने मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मदन बिष्ट का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। पूर्व विधायक ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर आयोजक बाल कृष्ण, इंदू देवी, सरपंच चेतराम, हीरालाल, भैरव राम, संजय कुमार, डिगर राम, सुरेश कुमार, राम प्रताप, भास्कर आदि थे।