फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितेंद्र लोहनी 99 फीसदी अंक लाकर जिले के टॉपर बने

Tue, 07 May 2019 12:57 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
शारदा पब्लिक स्कूल के छात्र जितेंद्र लोहनी को मिठाई खिलाते उनके माता पिता। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में जिले के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के मेधावी छात्र जितेंद्र लोहनी ने 99 फीसदी अंक पाकर जिला टॉप किया है। जबकि होली एंजिल पब्लिक स्कूल के छात्र आदित्य तिवारी 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। शारदा पब्लिक स्कूल के सबसे अधिक 25 छात्र-छात्राओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए। 
विज्ञापन

शारदा पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा है।

स्कूल की प्रधानाचार्या विनीता शेखर ने बताया कि दसवीं कक्षा में कुल 110 बच्चे शामिल हुए सभी सफल हुए हैं। इनमें से 25 छात्र-छात्राओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक पाए हैं। जितेंद्र लोहनी ने 99 फीसदी अंक पाकर विद्यालय और जिले के टॉपर रहे हैं। 98.4 फीसदी अंक पाकर उमा पपोला और प्रकृति लटवाल दूसरे, 97.8 फीसदी अंक पाकर प्रियांशी कुंवर और योगिता साह ने तीसरा स्थान पाया है। बच्चों की सफलता पर प्रधानाचार्या विनीता शेखर ने बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों के प्रयासों की सराहना की है। विद्यालय के प्रबंधक शेखर लखचौरा ने अव्वल रहे बच्चों को शुभकामनाएं दी हैं। होली एंजिल पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है। 46 बच्चों में से 24 बच्चों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हैं। आदित्य तिवारी सर्वाधिक 98.6 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान पर रहे हैं। प्रशंसा आर्या ने 97.8 फीसदी अंक पाकर दूसरा, मेघना ने 97.4 फीसदी ने तीसरा, नीरज मेहता ने 97 फीसदी अंक पाकर चौथा, इशिका पांडे, रचित बोरा, निशांत गप्ता, सुमित लटवाल ने 96.4 फीसदी अंक पाकर संयुक्त रूप से पांचवा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के चेयरमैन नारायण सिंह बिष्ट, प्रबंध बलवंत सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, किसन सिंह, बिष्ट, प्रधानाचार्य डा. मनोज चौधरी ने छात्र-छात्राओं की सफलता और शिक्षकों के प्रयासों को सराहा है।
केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा में भी सभी 33 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। 
विद्यालय की प्रधानाचार्या माला तिवारी ने बताया कि सत्यम पंत 97 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम, गुंजन जोशी 96.60 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और श्रुति जोशी 96 प्रतिशत अंक लाकर तीसरे स्थान पर रही। ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल जाखनदेवी का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है। अदिति जोशी 97 फीसदी अंक पाकर विद्यालय में प्रथम, अभिनव पंत 96 फीसदी दूसरे, रुचि नेगी और अविरल दीप 94 फीसदी तीसरे, किरन शाह और हर्षिता स्यूनरी 93 फीसदी ने चौथा, लोकेश पवार, यशवंत, दीप्ति पांडे 92 फीसदी अंक पाकर पांचवे स्थान पर रहे। विद्यालय के प्रबंधक हर्षवर्धन चौधरी, प्रधानाचार्या सुरीना चौधरी ने बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें