फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: झोड़ा, चांचरी गायन कर बिखेरे संस्कृति के रंग

Thu, 18 Jul 2024 03:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। घुश्मेश्वर महिला समिति की ओर से नंदा देवी मंदिर के गीता भवन परिसर में हरेला पर्व मनाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। महिलाओं ने झोड़ा, चांचरी गायन कर संस्कृति के रंग बिखेरे।
विज्ञापन

बुधवार को समिति की महिलाओं ने नंदा देवी मंदिर पहुंचकर मां नंदा को हरेला अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने कुमाऊंनी, गढ़वाली गीतों के साथ झोड़ा, चांचरी का गायन किया। कार्यक्रमों का आनंद लेने दर्शकों की खासी भीड़ जुटी रही। समिति की अध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि हरियाली का प्रतीक हरेला पर्व आपसी भाईचारा भी बढ़ाता है। समिति ने कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया। यहां मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, सीएल वर्मा, प्रमोद रावत, नीता उप्रेती, ज्योति तिवारी, शोभा जोशी, राधा बिष्ट, प्रीति बिष्ट आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें