फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्साइज ड्यूटी के विरोध में ज्वैलर्स का प्रदर्शन

Wed, 02 Mar 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार के आभूषण निर्माण पर एक्साइज ड्यूटी लगाने से स्वर्णकारों में रोष है। ज्वैलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय आह्वान पर नगर के स्वर्णकारों ने बुधवार से तीन दिनी आंदोलन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

दुकानें बंद रखकर शहर के स्वर्णकारों ने जौहरी बाजार में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी ज्वैलर्स ने कहा कि विरोध में चार मार्च तक दुकानें बंद रखी जाएंगी।
वक्ताओं ने कहा कि आभूषण निर्माण पर एक्साइज ड्यूटी लगाने से आभूषण निर्माण पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा और छोटे व्यापारियों की रोजी-रोटी संकट में पड़ जाएगी। एक्साइज ड्यूटी लगाने से इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा मिलेगा और व्यापारियों के हित प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने दो लाख के आभूषण खरीद पर उपभोक्ताओं से पैन कार्ड अनिवार्य करने का भी विरोध किया। सरकार से इसकी सीमा बढ़ाकर 10 लाख करने की मांग की। प्रदर्शन में संगठन के अध्यक्ष हरेंद्र वर्मा, महासचिव चिरंजी लाल वर्मा, उपाध्यक्ष दीपक वर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, भुवन वर्मा (सांई), जगदीश वर्मा, संजय वर्मा, कैलाश वर्मा, नवीन वर्मा, कन्हैया लाल वर्मा, योगेंद्र कुमार वर्मा, गोविंद लाल वर्मा, नवीन वर्मा, बृज बिहारी वर्मा, विवेक वर्मा, दिलीप मराठा, नवनीत वर्मा, कमल वर्मा, रजत वर्मा, जोगेंद्र कुमार, राजेश वर्मा आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें