फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलजेबरा और एनालिसिस का गहनता से अध्ययन करें

Thu, 18 Feb 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसजे परिसर में आयोजित एलजेबरा और एनालिसिस कार्यशाला का समापन हो गया है। भारतीय विज्ञान संस्थान के प्रो. ईके नारायणन ने कहा कि छात्र-छात्राएं एलेजबरा और एनालिसिस का गहनता से अध्ययन कर परीक्षाओं में सफलता हासिल करें। प्रो. नारायणन ने कहा कि एलजेबरा और एनालिसिस के प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं।
विज्ञापन


 इसलिए जरूरी है कि विद्यार्थी इसका गूढ़ अध्ययन कर परीक्षाओं में शामिल हों। उन्होंने कहा कि इन दोनों विषयों से एमएससी आईआईटी समेत अन्य राष्ट्रीय परीक्षाओं में कई प्रश्न पूछे जाते हैं। दिल्ली विवि के डा. संजय कुमार पंत और गोपाल दत्त ने एनालिसिस और एलजेबरा की परंपरागत और आधुनिक प्रणालियों की जानकारी दी।

विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं की शंकाओं का भी समाधान किया। सीईएमएस के सह संयोजक डा. संजय कुमार पंत ने सभी का आभार जताया। समापन सत्र की अध्यक्षता प्रो. जया उप्रेती ने की। परिसर के गणित विभाग के आचार्य प्रो. वीपी पांडे ने कार्यशाला को छात्र-छात्राओं के लिए उपयोगी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें