फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जेसीबी मशीन ने गिराया बोल्डर और टूट गई पेयजल लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। विकासखंड देघाट क्षेत्र के कोट्याओ भाबर पेयजल योजना की मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के कई गांवों में पिछले पांच दिनों से भारी पेयजल संकट बना हुआ है। बताया जा रहा है कि चम्याड़ी-गणंतखाल मोटर मार्ग निर्माण के दौरान लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की जेसीबी मशीन के कारण यह मुख्य पाइप लाइन टूट गई। इसके चलते क्षेत्र के करीब 100 से अधिक परिवारों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पाइप लाइन टूटने की वजह से तल्ली चम्याड़ी, मल्ली चम्याड़ी, मोहनी ढय्या, वेतनधार, ओखल्यौं आदि गांवों के तोकों (बस्तियों) में जलापूर्ति पूरी तरह ठप है। समाजसेवी भवान गिरी ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग और जल संस्थान के बीच आपसी तालमेल नहीं होने का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। बिना पूर्व सूचना के सड़क कटान शुरू कर दिया गया, जिससे यह दुर्घटना हुई।
वहीं ग्रामीण गोपाल गिरी ने बताया कि यह वर्षों पुरानी भाबर पेयजल योजना क्षेत्र के कई गांवों की जलापूर्ति का प्रमुख जरिया है। सड़क निर्माण के दौरान पर्याप्त सावधानी और समन्वय रखा जाना बेहद जरूरी था। वहीं दोनों विभागों के कर्मचारी मौके पर पहुंचे लेकिन पांच दिन बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

कोट
रोड कटिंग का कार्य पाइप लाइन से करीब दस मीटर ऊपर चल रहा है। ऊपर से भारी बोल्डर गिरने के कारण नीचे की पाइप लाइन टूट गई। फिलहाल मरम्मत के लिए प्लास्टिक का पाइप मौके पर भेज दिया है। हमारे और जल संस्थान के कर्मचारी मिलकर लाइन को जल्द से जल्द ठीक करने में जुटे हैं। - महेंद्र कंपोज, जेई, पीडब्ल्यूडी
- सड़क कटिंग के दौरान लोक निर्माण विभाग को जल संस्थान से संपर्क और समन्वय करना चाहिए था। ऐसा न होने से विभाग और जनता दोनों का नुकसान हुआ है। फिलहाल हमारे कर्मचारी लाइन को दुरुस्त करने के काम में लगे हैं और जल्द ही आपूर्ति बहाल की जाएगी। - कैलाश जोशी, ईई, जल संस्थान
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें