फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई के लिए फिर भागीरथी नाले में उतरी जेसीबी

Sun, 26 Mar 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
भागीरथी नाले की सफाई करती जेसीबी।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
धार्मिक महत्व वाले भागीरथी नाले की सफाई के प्रयास जारी हैं। रविवार को सफाई के लिए लगातार दूसरी बार जेसीबी भागीरथी में उतरी। सफाई कार्य जारी होने से पवित्र भागीरथी अभियान से जुड़े सदस्यों में खुशी व्याप्त है। 

बागेश्वर में सरयू, गोमती और भागीरथी नदी का विशेष महत्व है। इसके बावजूद नदी में कूड़ा डालकर इन धार्मिक नदियों को कूड़ेदान बना दिया है। कूड़े के कारण पर्यावरण दूषित होने के साथ ही लोगों की भावनाएं भी आहत हो रही हैं। सरयू, गोमती के बाद भागीरथी नाले की सफाई को लेकर सबसे पहले अमर उजाला द्वारा जागरूकता अभियान शुरू किया गया। शहर के जागरूक लोगों ने पवित्र बागेश्वर अभियान के तहत भागीरथी नाले की सफाई का काम शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी मंगेश घिल्ड़ियाल द्वारा इसमें रुचि लेने से भागीरथी की सफाई में अब तेजी आई है। पिछले सोमवार को भागीरथी में जेसीबी उतारकर नाले की सफाई की गई। इसके बाद रविवार को फिर से लोक निर्माण विभाग की जेसीबी नाले में उतारी गई। जेसीबी के जरिए नाले से काफी मात्रा में मलबा और कूड़ा हटाया गया। इस मौके पर पवित्र भागीरथी अभियान से जुड़े भूपेंद्र जोशी, आलोक पांडेय, शंकर पांडेय आदि युवा मौजूद रहे। भागीरथी नाले की सफाई के कार्य से पवित्र भागीरथी अभियान से जुड़े लोगों में विशेष उत्साह है। ब्यूरो
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें