फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैंती पैंथर्स की टीम ने जीता फाइनल मुकाबला 

Wed, 26 Dec 2018 11:57 PM IST
nazim nazim अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
ग्रामीण प्रीमियर लीग की विजेता जैंती पैंथर्स की टीम के खिलाड़ी और अतिथिगण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दन्यां मैदान में आयोजित ग्रामीण प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट का फाइनल मुकाबला जैंती पैंथर्स की टीम ने जीत लिया है। जागेश्वर टाइगर की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

 
फाइनल मुकाबला जैंती पैंथर्स और जागेश्वर टाइगर के मध्य हुआ। टॉस जीत कर जैंती पैंथर्स की टीम ने बल्लेबाजी का फैसला लिया। जैंती पैंथर्स ने 20 ओवर में 144 रन बनाए, जवाब में जागेश्वर टाइगर की पूरी टीम 13 ओवर में 81 रन पर सिमट गई। जैंती पैंथर्स ने फाइनल मुकाबला 63 रन से जीत लिया। फाइनल के मैन ऑफ द मैच विजय जोशी रहे। 221 रन बनाने पर भवान बोरा मैन ऑफ द सीरीज रहे, जबकि 12 विकेट लेकर बसंत भट्ट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे। अतिथियों ने विजेता, उपविजेता टीम को ट्रॉफी और खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।

अंपायर दीपक कुमार, सतेंद्र मिश्रा थे। कमेंट्रेटर बसंत पांडे, प्रकाश रावत, दिनेश भट्ट, योगेंद्र रावत थे। लक्ष्मी शिक्षा निकेतन स्कूल दन्यां की बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। लीग के आयोजक हरीश सिंह चौहान ने आभार जताया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष पीतांबर पांडे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, उत्तराखंड प्रभारी भाजयुमो गौरव पांडेय, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूरन बिष्ट ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश जोशी, कुंदन गैड़ा, हरीश जोशी, दिनेश गैड़ा, अंकुर कांडपाल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें