फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने जसपुर निवासी के कब्जे से बरामद किया 52.75 किलो गांजा

विज्ञापन
गांजे के साथ गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भतरौंजखान पुलिस ने जसपुर निवासी एक युवक को 52.75 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सराईखेत से गांजा खरीदकर जसपुर बेचने ले जा रहा था। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कार्पियो कार को सीज कर दिया है। जनवरी में अब तक पुलिस एनडीपीएस के चार मामलों में 88.37 किलो गांजा और 2.30 किलो चरस की बरामदगी कर चुकी है और 11 तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन

आपरेशन नया सवेरा के तहत रविवार को भतरौंजखान की एंटी ड्रग टास्क फोर्स की टीम ने मोहान पुलिस सहायता केंद्र के पास वाहन संख्या यूके 18 बी 3690 स्कार्पियों के साथ जावेद पुत्र गुलाम अली निवासी छिपयान नई बस्ती जसपुर ऊधमसिंहनगर को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक के तीन अलग-अलग कट्टों में 52.75 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष अनीस अहमद ने बताया कि जावेद जसपुर का रहने वाला है और मालिक की स्कार्पियों लेकर सराईखेत से गांजा लेकर जा रहा था। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक इंदर सिंह ढैला, कांस्टेबल सतपाल सिंह, राजेश प्रसाद, चंद्रपाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें