फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलसे का संकट: रानीखेत से चार लोग हुए थे शामिल, सभी स्वाथ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। दिल्ली के निजामुद्दीन में 13 से 15 मार्च के बीच हुई तब्लीगी जमात के जलसे में शामिल होने रानीखेत से भी चार लोग गए थे। बताया जा रहा है कि यह लोग 15 मार्च को वहां पहुंचे और 16 मार्च को लौट आए थे। पुलिस ने चारों को सत्यापित कर दो बार उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया। उनमें कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं, एहतियात के तौर पर चारों को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली के निजामुद्दीन में हुई तब्लीगी जमात के जलसे में देश के अलावा विदेश से भी लोगों के पहुंचने की सूचना है। वहां कई लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, जबकि कोरोना के कारण कई लोग मर भी चुके हैं। उत्तराखंड राज्य में भी ऐसे लोगों की पहचान को लेकर पुलिस और प्रशासन को अलर्ट किया गया था। रानीखेत से भी इस जलसे में शामिल होने चार लोग गए थे। इन चारों में से दो लोग बिहार के हैं, जो यहां काम करते हैं और किराए पर रहते हैं, जबकि दो लोग यहीं के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने चारों की दो बार मेडिकल जांच कराई। हालांकि इनमें बीमारी के लक्षण नहीं पाए गए हैं, फिलहाल 14 दिनों के लिए इन्हें क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि इन लोगों को यहां आए 15 दिन हो गए हैं। किसी में कोरोना के कोई लक्षण नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें