फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय गोलू एकादश ने रौनी एकादश को हराया

Mon, 08 Feb 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 स्टेडियम में स्व. विपल्व कार्की स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। सोमवार को खेले गए मैच में जय गोलू एकादश ने रौनी एकादश को 34 रन से हराया।
 जय गोलू एकादश ने पहले खेलते हुए निर्धारित ओवरों में 165 रन बनाए। जिसमें जगदीश वर्मा ने 53 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रौनी एकादश की टीम 131 रन ही बना सकी। रौनी एकादश के पूरन ने 49 रन  बनाए। जय गोलू एकादश ने 34 रन से जीत दर्ज की। इससे पहले मुख्य अतिथि दुग्ध संघ के अध्यक्ष दीप डांगी ने खिलाड़ियों के परिचय प्राप्त किया। अंपायर विकास कन्नौजिया, दीपक मेहता थे। स्कोरर लोकेश, उद्घोषक हर्षवर्धन वर्मा और ललित बिष्ट थे। इस मौके पर क्रिकेट कोच लियाकत अली खान, व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, पंकज जोशी, पंकज बिष्ट, चंदन लटवाल, गणेश बोधयाल, जीवन मेहता, ललित कनवाल, सागर रावत, जीवन बिष्ट, विनीत बिष्ट, गणेश बगडवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें