फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति की पुजारियों के साथ बैठक

Sun, 14 May 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
जागेश्वर मंदिर समिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जागेश्वर में मंदिर के पुजारियों के साथ शनिवार को जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिरों के गर्भगृह में होने वाली रुद्राभिषेक और अन्य पूजाएं गर्भगृह के बाहर होंगी। ताकि अन्य श्रद्धालुओं को दर्शन में आसानी हो सके। डिगरीगूंठ में धर्मशाला के निर्माण के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। साथ ही संस्कृत विद्यालय खोलने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने का निर्णय हुआ।
विज्ञापन


मंदिर समिति के अध्यक्ष डीएम सविन बंसल की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि धर्मशाला के निर्माण के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डिगरीगूंठ में 84 नाली भूमि का चयन कर शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। जागेश्वर धाम के पास से बहने वाली जटागंगा नदी के संरक्षण, संवर्धन के लिए काम करने का निर्णय हुआ। जागेश्वर में संस्कृत विद्यालय खोलने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। जागेश्वर धाम के मंदिरों में प्रकाश की व्यवस्था और बेहतर करने का फैसला हुआ।

आगामी श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं के लिए, अधिक सुविधाएं जुटाई जाएंगी। पुजारी हेमंत भट्ट (कैलाश) ने जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं के लिए धर्मशाला निर्माण, क्षेत्र के गरीब असहाय परिवारों की बेटियों की शादी के लिए सहयोग, संत महात्माओं के लिए धूनी, विश्राम गृह, वंचित पुजारियों को सूची में पंजीकृत करने आदि मांगें डीएम के सम्मुख रखी। मंदिर समिति ने वंचित पुजारियों को 15 जून तक पंजीकरण कराने के लिए आश्वस्त किया।
विज्ञापन


बैठक में समिति के प्रबंधक प्रकाश भट्ट, उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र भट्ट, पुजारी प्रतिनिधि राम दत्त भट्ट, पुजारी आनंद बल्लभ भट्ट, शुभम भट्ट, बाला दत्त भट्ट, कैलाश चंद्र भट्ट, हेमंत भट्ट, मोहन चंद्र भट्ट, भगवान भट्ट, लक्ष्मी दत्त भट्ट, खीमानंद भट्ट, नारायण दत्त भट्ट आदि थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें