फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जागेश्वर में खुलेगा एटीएम, पर्यटकों को मिलेगी राहत

Wed, 14 Feb 2024 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
 जिला कार्यालय सभागार में बैठक लेते डीएम विनीत तोमर। सूचना विभाग
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में हुई डीएलआरसी की बैठक
विज्ञापन


अल्मोड़ा। जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति (डीएलआरसी) की जिला कार्यालय सभागार में त्रैमासिक बैठक हुई। डीएम विनीत तोमर ने सभी बैंक अधिकारियों को फरवरी माह में ऋण जमा अनुपात का 80 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने को कहा। उन्होंने एसबीआई प्रबंधन को जागेश्वर में एटीएम खोलने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने सभी बैंक के अधिकारियों को विभागों से प्राप्त आवेदनों का निस्तारण शीघ्र करने के निर्देश दिए। कहा कि जिन आवेदनों में आपत्तियां हैं, उन्हें संबंधित विभागों को हस्तांतरित करना होगा। उन्होंने मुख्य कृषि अधिकारी को इस वित्तीय वर्ष में विभिन्न बैंकों में किसान क्रेडिट कार्ड से संबंधित लंबित आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। स्वरोजगारपरक योजनाओं से बेरोजगारों को जोड़ने के गंभीरता से प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटक स्थल जागेश्वर में एटीएम न होने से पर्यटकों को दिक्कत हो रही है। ऐसे में यहां एटीएम खोलना जरूरी है। बैठक में लीड बैंक प्रबंधक डीएस गर्ब्याल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें