फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागेश्वर के श्रावणी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Thu, 21 Jul 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन माह शुरू होने के बाद जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना के लिए हर रोज श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मेले में दुकानें भी सज गई हैं और वहां मंच पर हर  रोज सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे हैं। जागेश्वर धाम में  करीब एक सप्ताह पहले श्रावणी मेला शुरू हो गया है। श्रावण मास में खास तौर  पर लोग यहां पार्थिव पूजन के लिए आते हैं।
विज्ञापन


हालांकि अभी तक मेले में खास भीड़ नहीं है।लेकिन सप्ताह के अंतिम दिनों में शनिवार से लेकर सोमवार तक पूजा अर्चना करने वालों की काफी भीड़ रहती है। करीब एक माह तक चलने वाले इस  मेले के लिए बाहर से काफी संख्या में व्यापारी भी पहुंचे हैं। उन्होंने  बच्चों के खिलौने, रेडीमेड कपड़े सहित अन्य सामग्री से संबंधित दुकानें  लगाई हैं। मंदिर परिसर के निकट लगाए गए मंच में हर रोज सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हो रहे हैं।

इधर ग्राम प्रधान हरिमोहन भट्ट ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन रात्रि के समय करने को कहा है। श्री भट्ट ने कहा कि  रात्रि में ठहरने वाले लोग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेते हैं। पहले से ही इन कार्यक्रमों को रात के वक्त किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें