फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय और तहसील भवन का निर्माण शुरू नहीं होने से जागेश्वर विधायक नाराज

विज्ञापन
ब्लाक कांग्रेस कमेटी लमगड़ा की बैठक में मौजूद विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल और कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लमगड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इसमें जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने आरोप लगाया कि सरकार लमगड़ा में महाविद्यालय और तहसील भवन का निर्माण नहीं कर रही है, जबकि भूमि पूर्व में ही दोनों संस्थाओं के नाम हो चुकी है। उन्होेंने 30 दिन के भीतर दोनों भवनों का निर्माण कार्य शुरू नहीं किए जाने पर फरवरी के अंत में रामलीला मैदान पर उपवास पर बैठने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कुंजवाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार जनविरोधी साबित हो रही है। भाजपा सरकारों का जनसरोकारों से कोई वास्ता नहीं रह गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 में जुट जाने का आह्वान किया। आरोप लगाया कि प्रदेश भाजपा सरकार सोई हुई है। उन्होंने आह्वान किया कि सरकार को जगाने के लिए प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर जनता को जागृत करने का संकल्प ले। बैठक में जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौहान, ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल, न्याय पंचायत पूरन पांडे, महेंद्र मेर, मनोज रावत, हेम आर्या, कुंदन कुनाल, पान सिंह बोरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें