पीएम कर सकते हैं शिलान्यास
जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान का कार्य जल्द शुरू होगा, जिसकी तैयारी लगभग अंतिम चरण में है। सूत्रों के मुताबिक सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल जागेश्वर मास्टर प्लान के कार्यों का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी कर सकते हैं।
एएसआई के समक्ष जल्द होगा अंतिम प्रजेंटेशन प्रस्तुत
जागेश्वर धाम के मास्टर प्लान के पहले चरण के कार्यों का में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने कुछ बदलाव की जरूरत बताई है। इसके निर्देश मिलते ही कसंल्टेंसी ने संशोधित ड्राफ्ट तैयार करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही एएसआई के समक्ष अंतिम प्रजेंटेशन प्रस्तुत होगा और इसके बाद मास्टर प्लान में तेजी आएगी।
ये भी पढ़ें....Uttarakhand: अब हर महीने बढ़ेगा-घटेगा बिजली का बिल, विद्युत नियामक आयोग ने FPPCA को दी मंजूरी
मास्टर प्लान में इटली से लाइट मंगाने का प्रस्ताव शामिल है। प्लान के तहत ही हर कार्य होना है। इसके विकास के लिए जो दिशा-निर्देश मिलेंगे, इसके अनुरूप कार्य होगा। - अमित लोहनी, जिला पर्यटन अधिकारी, अल्मोड़ा।