फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रंग-बिरंगी फूल मालाओं से सजा जागेश्वर धाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। महाशिवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर जागेश्वर धाम को रंग-बिरंगी फूल मालाओं और आकर्षक बिजली की मालाओं से सजाया गया। रविवार को माता पार्वती और भगवान भोलेनाथ को समर्पित शिवरात्रि महोत्सव को श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। शिवरात्रि से एक दिन पहले शनिवार को दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर में जलाभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। शिवरात्रि महोत्सव के दौरान भीड़ होने की संभावनाओं को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन और मंदिर समिति ने विशेष इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है। इधर, महाशिवरात्रि पर देर रात तक पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम जारी रहने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन



संतान प्राप्ति की कामना लेकर पहुंच रहे श्रद्धालु
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। विश्वविख्यात जागेश्वर धाम स्थित महामृत्युंजय मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के लिए विशेष धार्मिक उत्साह देखने को मिल रहा है। दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्तजन संतान प्राप्ति और मनोकामना पूर्ति की कामना लेकर मंदिर पहुंच रहे हैं। मान्यता है कि महाशिवरात्रि की पावन रात्रि में श्रद्धालु अखंड दीपक हाथ में लेकर पूरी रात भगवान शिव की आराधना करते हुए तपस्यारत खड़े रहते हैं। इस विशेष अनुष्ठान को अत्यंत फलदायी माना जाता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि सच्ची श्रद्धा और नियमपूर्वक की गई पूजा अर्चना से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होकर संतान सुख एवं मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें