जागेश्वर धाम में बुधवार को लगने वाले महाशिवरात्रि मेले की व्यापक तैयारियां मंदिर समिति और प्रशासन की ओर से की गई है। रात्रि में सभी प्रहरों की पूजा होगी और 1008 शिव मंत्रों के बीच भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा। मंदिर समूह को भव्य रूप से सजाया गया है। मेले को लेकर श्रद्धालुओं और पुजारियों में उत्साह है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को फल बांटे जाएंगे। मंदिर को फूलमालाओं से सजाया है और मास्टर प्लान के तहत हुई लाइटिंग व्यवस्था से मंगलवार शाम लाइट जली तो मंदिर समूह ने अद्भुत छटा बिखेरी। चारों ओर सफाई व्यवस्था चौकस कर दी गई है।
तय कार्यक्रम के अनुसार महाशिवरात्रि पर पुजारी रात्रि के प्रहरों की पूजा में महाभिषेक करेंगे। इस दौरान अष्टाध्यायी रुद्री पाठ के अलावा 1008 शिव मंत्रों का उच्चारण होगा। रात्रि 12 बजे भोग पूजा के बाद महा आरती होगी। शिवरात्रि पर यहां हर वर्ष की भांति कुछ निसंतान दंपत्तियों के रात्रि जागरण के लिए पहुंचने की संभावना है जो संतान सुख की कामना के साथ विशेष पूजा करेंगे। दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं ने होटलों और रिजॉर्ट में बुकिंग की है ताकि वे यहां रुककर इस आस्था के केंद्र में लगने वाले मेले का लुत्फ उठा सकें।
एडीएम और तहसीलदार ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
साबूदाने की खीर भी मिलेगी
सोमेश्वर में सजा सोमनाथ मंदिर
यहां स्थित प्राचीन सोमनाथ मंदिर शिवरात्रि मेले के लिए सज चुका है। बुधवार को शिवरात्रि पर्व पर तड़के से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की संभावना है। शिवरात्रि पर्व पर शिव महोत्सव रामलीला मैदान सोमेश्वर में होगा। इसमें भगवान शिव के भजन कीर्तनों की धूम रहेगी। शाम को शिव झांकी मंदिर से बाजार तक निकाली जाएगी। मेले को देखते हुए बाजार में दुकानें भी सज चुकी हैं।