फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में अब एक माह तक घी से ढका रहेगा ज्योतिर्लिंग

विज्ञापन
जागेश्वर मंदिर में घी से ढ़का शिवलिंग - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम के ज्योर्तिलिंग को परंपरा के मुताबिक एक महीने के लिए घी से ढंक दिया गया है। एक महीने बाद संक्रांति के दिन शिवलिंग को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ मकर संक्रांति के दिन एक महीने के लिए गुफा में तपस्या में लीन हो जाते हैं। प्राचीन परंपरा के अनुसार माघ मास की संक्रांति के अवसर पर गाय के घी को खौलते पानी में उबालकर शुद्ध किया जाता है। इसके बाद घी से ज्योर्तिलिंग को ढंककर गुफा का रूप दिया जाता है। बृहस्पतिवार को जागेश्वर धाम के सभी पुजारियों ने 51 किलो गाय के घी को पानी में उबालकर शुद्ध किया। इस घी से गुफा तैयार की गई और भोलेनाथ को इसमें पदार्पित किया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी हेमंत भट्ट ‘कैलाश’ ने बताया कि मकर संक्रांति से भगवान भोलेनाथ एक माह के लिए गुफा में तपस्यारत रहेंगे। उनके अलावा, पं. रमेश चंद्र भट्ट, आचार्य गिरीश भट्ट, पंडित कौस्तुवानंद भट्ट, आचार्य ललित भट्ट, पं. आनंद भट्ट, प्रबंधक भगवान भट्ट, आचार्य निर्मल भट्ट, पं. भगवान भट्ट, पं. कैलाश भट्ट कमल, पं. कैलाश भट्ट संगम, पं. हरीश भट्ट, मनोज भट्ट, केवल भट्ट, हेम भट्ट सहित दर्जनों पंडों और पुरोहितों ने अनुष्ठान संपन्न कराया।
माइग्रेन और सिर संबंधी बीमारियों की है अचूक दवा
अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम के प्रधान पुजारी हेमंत भट्ट कैलाश ने बताया कि गुफा रूपी शिवलिंग का प्रसाद तमाम औषधीय गुणों से युक्त माना गया है। गाय के शुद्ध घी से तैयार चमत्कारी प्रसाद माइग्रेन और सिर की अनेक व्याधियों को दूर करता है। प्रसाद में अनेक प्रकार के औषधीय गुण होते हैं। इसी मान्यता के चलते दूर-दूर से लोग प्रसाद ग्रहण करने फाल्गुन माह की संक्रांति को यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें