फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदंबा महायज्ञ में देशी विदेशी भक्तों ने डाली आहूतियां

विज्ञापन
जगदंबा महायज्ञ में भाग लेते देशी विदेशी बाबा के भक्तगण। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला स्थित प्रख्यात हैड़ाखान मंदिर में विश्व शांति के लिए जगदंबा महायज्ञ जारी है। सुबह बाबा की चरण पादुकाओं को भक्तजन सिर पर रखकर बाबा की कुटिया से यज्ञ स्थल तक लाए। इसके बाद बारी-बारी से सभी देसी-विदेशी भक्तजनों ने चरण पादुकाओं को प्रणाम किया।
विज्ञापन

इसके बाद शुरू हुआ विश्व शांति के लिए जगदंबा महायज्ञ। यहां अमेरिका, इटली, फ्रांस सहित कई देशों से बाबा के अनुयायी पहुंचे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने भी यज्ञ में भाग लिया। लगभग एक घंटे तक यहां मंत्रोच्चार गूंजते रहे। महिलाओं ने भजन-कीर्तन गाए।
यहां इस बार राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की माता रमा पायलट भी पहुंची हुई हैं। पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है। हैड़ाखान ट्रस्ट के अध्यक्ष आलोक बनर्जी के नेतृत्व में यज्ञ शुरू हुआ। इस दौरान उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद लाल, संजीव सरना, विजय गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रेम सिंह कुवार्बी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें