फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाकुरी आईटीआई भवन निर्माण के लिए मिले दो करोड़

Mon, 28 Nov 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जनपद के नाकुरी में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के निर्माण के लिए शासन स्तर से दो करोड़ रुपए की पहली किस्त स्वीकृत हो गई है। क्षेत्रीय विधायक ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर संस्थान के भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही शासन ने कपकोट के खाईबगढ़ में पुल निर्माण को भी हरी झंडी देते हुए 5.84 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत कर दी है। 


मालूम हो कि नाकुरी का आईटीआई इस समय किराए के भवन में चल रहा है। लंबे समय से क्षेत्र की जनता भवन के निर्माण की मांग कर रही थी। राज्य अवस्थापना विकास निगम द्वारा कक्षा कक्षों और प्रशासनिक भवन के निर्माण के लिए चार करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। सरकार ने पहली किस्त के रूप से दो करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिए हैं। कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण ने बताया कि आईटीआई भवन निर्माण के लिए टेंडर लगा दिए गए हैं। एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। शासन से कपकोट के खाईबगढ़ में पुल निर्माण को भी हरी झंडी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन से पुल के लिए 5.84 करोड़ रुपए स्वीकृत हो गए हैं। विधायक ललित फर्स्वाण ने बताया कि 84 मीटर लंबे पुल के निर्माण के बाद स्थानीय लोगों के साथ ही कपकोट आईटीआई के छात्रों को भी सुविधा मिलेगी। पुल नहीं होने से इस समय एक दर्जन गांवों के लोगों के साथ ही आईटीआई के छात्रों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। पुल का निर्माण होने से एक दर्जन गांवों की दूरी कम हो जाएगी। नाकुरी आईटीआई के भवन और खाईबगढ़ पुल निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत होने पर क्षेत्रवासियों में खुशी व्याप्त है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें