फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 रविवार को 34 डिग्री पहुंच गया अल्मोड़ा का तापमान

विज्ञापन
अल्मोड़ा में आइसक्राम खाकर गर्मी के निजात पाते बच्चे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

 लगातार चिलचिलाती धूप के बाद अल्मोड़ा में गर्मी काफी बढ़ गई है। इस सीजन में रविवार को पहली बार अल्मोड़ा का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। तापमान बढ़ने से कोल्ड ड्रिंक समेत ठंडे पेय पदार्थों और आइसक्रीम की बिक्री में भी अचानक तेजी आ गई है। 

विज्ञापन


रविवार को तेज गर्मी के कारण सड़कें सुनसान रहीं। मालरोड और बाजार में भी चहल-पहल नहीं दिखाई दी। अवकाश का दिन होने और गर्मी से राहत के लिए स्थानीय युवा और पर्यटक कसारदेवी, बिनसर, जागेश्वर जैसे ठंडे इलाकों में घूमने चले गए। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 16 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि बीते शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री पहुंचा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें