फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Weather: अल्मोड़ा में बादलों का डेरा, जिले के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान, पिछले 24 घंटों के आंकड़े जारी

Wed, 29 Jul 2026 11:53 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा जिले में बुधवार को बादल छाए रहने व बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटों में जिलेभर में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिसमें सबसे अधिक 26 मिमी मासी, 16 मिमी अल्मोड़ा मुख्यालय तथा 12-12 मिमी सोमेश्वर व भिकियासैंण में दर्ज की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा जिले में आज (बुधवार) आसमान बादलों से घिरा है। बारिश की संभावना बनी हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान जिले के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 26 मिमी वर्षा मासी क्षेत्र में रिकॉर्ड की गई, जबकि अल्मोड़ा मुख्यालय में 16 मिमी और सोमेश्वर व भिकियासैंण में 12-12 मिमी बारिश हुई।

विज्ञापन


जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार  रानीखेत में 7.03 मिमी, सल्ट में 7.05 मिमी, चौखुटिया और जैंती में 3-3 मिमी, द्वाराहाट, ताकुला और जागेश्वर में 2.05-2.05 मिमी तथा शीतलाखेत में 5.05 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। जिले का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले के सभी राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग, मुख्य जिला मार्ग, अन्य जिला मार्ग  और ग्रामीण सड़कें यातायात के लिए पूरी तरह खुली हैं। फिलहाल जिले में कहीं से भी सड़क बंद होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें